Entertainment: Bhagam Bhag 2: गोविंदा OUT, मनोज बाजपेयी IN… अक्षय कुमार की फिल्म से हीरो नंबर-1 का पत्ता कटा – #iNA

Akshay Kumar Upcoming Movie: साल 2006 में प्रियदर्शन के डायरेक्शन में ‘भागम भाग’ के नाम से एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म आई थी. अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल अहम रोल में थे. तीनों ने मिलकर कमाल कर दिया था. फिल्म छा गई थी और आज इस पिक्चर के पास कल्ट का दर्जा है. लंबे समय से इस फिल्म की सीक्वल की चर्चा चल रही है. पर अब एक ऐसी खबर आई है, जिससे गोविंदा के फैंस निराश हो सकते हैं. दरअसल, ‘भागम भाग 2’ बन तो रही है, लेकिन गोविंदा उस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे.
पहले माना जा रहा था कि एक बार फिर से बड़े पर्दे पर हमें अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की तिकड़ी देखने को मिलेगी, लेकिन वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो गोविंदा की जगह ‘भागम भाग 2’ में मनोज बाजपेयी को कास्ट कर लिया गया है. मतलब, गोविंदा का पत्ता इस सीक्वल से साफ हो गया है. अब अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मनोज बाजपेयी दिखेंगे.
‘भागम भाग 2’ शूटिंग अपडेट
रिपोर्ट में बताया गया कि सीक्वल की कहानी बिल्कुल नई होने वाली है, जो फिल्म की मूल भावना को बरकरार रखेगी और ऑडियंस को एक रोमांचक और मजेदार एक्सपीरियंस कराएगी. अगले महीने से ही मुंबई में शूटिंग शुरू होने वाली है. इस बार डायरेक्शन की कमान राज शांडिल्य के हाथों में हैं, जो पहले ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं.
ये भी बताया गया कि ‘लकी भास्कर’ की एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी ‘भागम भागम 2’ में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी. इससे पहले उन्होंने किसी भी कॉमेडी फिल्म में काम नहीं किया है. ये उनकी पहली कॉमेडी पिक्चर होने वाली है. वहीं मनोज बाजपेयी के अपोजिट रोल के लिए अभी एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेसेस से बातचीत जारी है. शूटिंग का काम तो मार्च में शुरू हो जाएगा, लेकिन ये फिल्म कब तक रिलीज होगी इस बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें-
एनिमल पार्क से पहले ही तीसरे पार्ट पर आए 3 धांसू अपडेट, रणबीर कपूर के लिए वांगा ने की सबसे बड़ी तैयारी!
सलमान खान की फिल्म में दिखेंगे गोविंदा
गोविंदा की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2019 में ‘रंगीला राजा’ नाम की फिल्म में दिखे थे. उसके बाद से फैंस अपने इस हीरो नंबर- 1 को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये इंतजार सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में खत्म हो सकता है. माना जा रहा है कि गोविंदा इस फिल्म का हिस्सा होंगे. हालांकि, इस फिल्म में उनके होने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ये पिक्चर 17 अप्रैल को रिलीज होगी.
Bhagam Bhag 2: गोविंदा OUT, मनोज बाजपेयी IN… अक्षय कुमार की फिल्म से हीरो नंबर-1 का पत्ता कटा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









