UP News: सिगरेट नहीं दी तो मार डाला… लखनऊ में BJP नेता शिवम सिंह की बेरहमी से हत्या, कुचल दिया सिर – INA

Lucknow BJP leader Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के जलवा क्लब के बाहर से सामने आया है, जहां मामूली सी बात पर भाजपा युवा नेता की तीन युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, अयोध्या के भाजपा युवा मोर्चा जिला कमेटी सदस्य शिवम सिंह, रामनगर धौरहरा गांव के रहने वाले थे. 25 मई को अपने दोस्त नीलेश मौर्य और जीशान के साथ पार्टी करने लखनऊ पहुंचे थे. देर रात तक वे विभूति खंड स्थित जलवा क्लब में रहे. 26 मई की सुबह करीब 3 बजे जब वे क्लब से बाहर निकले तो बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने शिवम से सिगरेट मांगी. शिवम ने एक बार सिगरेट दे दी, लेकिन दूसरी बार देने से मना कर दिया.

बदमाशों ने कार पर किया था हमला

इससे नाराज होकर तीनों युवकों ने उनकी पिटाई की और भाग गए. शिवम ने अपने परिचित आशीष को फोन कर घटना बताई. आशीष ने विवाद शांत कर घर लौटने की सलाह दी. इसके बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ वर्ना कार से रवाना हुए. रास्ते में कठौता झील रोड पर एलपीएस स्कूल के पास वही तीनों बाइक सवार दोबारा लौट आए. उन्होंने कार पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे कार रोकनी पड़ी.

दोस्त छोड़कर हो गए थे फरार

शिवम कार से बाहर निकले तो हमलावरों ने उनके सिर पर ईंट और पत्थरों से जमकर हमला बोल दिया. सिर फटने से खून से लथपथ शिवम सड़क पर गिर गए. घटना के बाद शिवम के साथ आए दोस्त नीलेश, जीशान और अन्य लोग उन्हें सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. करीब 4 बजे सुबह एक राहगीर ने खून से लथपथ युवक को देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शिवम को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया, जहां से उन्हें गोमती नगर के केएनएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

आईसीयू में भर्ती शिवम सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और 26 मई की रात करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया. शिवम के छोटे भाई सौरभ सिंह ने बताया कि 26 मई सुबह 4 बजे हमें घटना की सूचना मिली. अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि तीन यूनिट ब्लड की जरूरत है. हमने ब्लड का इंतजाम किया, लेकिन दोस्तों ने कोई मदद नहीं की. लगता है कि यह पूरी साजिश है और इसमें उनके दोस्त व ड्राइवर भी शामिल हैं.

भतीजे आयुष सिंह ने कहा कि आशीष को फोन पर शिवम ने बताया था कि कुछ लोग गाड़ी पर पत्थर फेंक रहे हैं. जब वे पहुंचे तो कोई नहीं मिला. बाद में नीलेश मौर्य 27 मई को थाने पहुंचा और पुलिस को बयान दिया. उसने स्वीकार किया कि डर के मारे वे शिवम को छोड़कर भाग गए थे. विभूति खंड थाने के इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रारंभ में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था.

पुलिस ने जलवा क्लब के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और नीलेश मौर्य से पूछताछ जारी है. भाजपा नेता अभिषेक प्रताप सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस की ओर से पोस्टमॉर्टम और फॉर्मेलिटी के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

सिगरेट नहीं दी तो मार डाला… लखनऊ में BJP नेता शिवम सिंह की बेरहमी से हत्या, कुचल दिया सिर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button