यूपी – गोमाता से भी झूठा वादा: गायों के नाम पर बड़े-बड़े दावे, गोशाला नहीं पहुंचा भूसे का एक तिनका; देखें ये रिपोर्ट – INA


भाषणों में गोमाता की सेवा और संरक्षण का दम भरने वाले जन प्रतिनिधियों की गोवंश के प्रति बेरुखी सामने आई है। जिले के एक भी भाजपा जनप्रतिनिधि ने गोशालाओं में 100 क्विंटल भूसा तो दूर डेढ़ माह में एक तिनका तक नहीं दान किया है। जबकि उन्हें दान की शुरूआत कर, आम जनता के लिए प्रेरणा बनना था। ऐसे में गोसेवा के लिए आम लोग कैसे . आएंगे।