दिल्ली में घर खरीदने का सुनहार मौका, सिर्फ 11 लाख रुपए में बन जाएंगे मालिक, 3400 फ्लैट्स की डेडलाइन हुई जारी #INA

DDA Housing Scheme: कौन नहीं चाहता कि उसका राजधानी दिल्ली में खुद का घर हो. लेकिन प्रॅापर्टी के आसमान छूते रेटों ने लोगों को डराया हुआ है. जिसके चलते लोगों को दिल्ली में घर का सपना सिर्फ सपना ही रह जाता है. लेकिन अब आपका ये सपना साकार होने वाला है. क्योंकि दिल्ली डीडीए ने जरूरमंदों को सिर्फ 11.54 लाख रुपए घर देने का फैसला लिया है. दिल्ली की शानदार लोकेशन पर ये घर उपलब्ध होंगे. इसके लिए सितंबर 2024 से बुकिंग खोल दी गई थी. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA ने नई सस्ता घर हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है. जिसके तहत हजारों फ्लैट बेचने  का फैसला लिया है.  आईये जानते हैं कैसे करें दिल्ली में अपना घर पाने के लिए बुकिंग..

यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Price: भरभराकर गिरे LPG गैस सिलेंडर के दाम, 250 रुपए तक की भारी कटौती, जानें डिटेल्स

डीडीए स्कीम की ज्यादा जानकारी

आपको बता दें कि सस्ता घर स्कीम के तहत बुकिंग 11 सितंबर को शुरू हो गई थी.  साथ ही 31 मार्च 2025 तक चलेगी. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए की इस हाउसिंग स्कीम में पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत फ्लैट बुकिंग के लिए रखे गए हैं. लोकेशन की बात करें तो रामगढ़ कॉलोनी, लोकनायक पुरम, रोहिणी सरसपुर और नरेला में करीब 34000 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट बुकिंग के लिए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 11.54 लाख रुपये है. साथ ही बड़े फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपए रखी गई है.  ये फ्लैट्स की संख्या 5400 है. 

ये है बुकिंग अमाउंट

जानकारी के मुताबिक EWS फ़्लैट्स की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है. वहीं LIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 1 लाख रुपए रखा गया है. MIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 4 लाख रुपये है. HIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 10 लाख रुपये तय किया गया है. इन सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये है. जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन अमाउंट और बुकिंग अमाउंट दोनों ही नॉन-रिफ़ंडेबल हैं. यानि रजिस्ट्रेशन फीस और बुकिंग अमाउंट अगर आपने चुका दिया तो आपको फ्लैट खरीदना होगा.  

 

 

 


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button