Sport : सिर्फ इतने गेंदों पर जर्सी नंबर-18 वाले प्रियांश आर्य ने जड़े 93 रन, कूपर कोनोली ने भी बनाए 87 रन, बने कई रिकॉर्ड #INA

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के 2 युवा बल्लेबाजों ने बल्ले से तहलका मचाया. पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य सिर्फ 7 रन से आईपीएल में अपने दूसरे शतक से चूक गए. प्रियांश आर्य 93 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं 22 साल के अपना डेब्यू सीजन खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज कूपर कोनोली ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि दोनों बल्लेबाजों ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

सिर्फ 7 रन से शतक से चूके प्रियांश आर्य 

प्रियांश आर्य ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 37 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 9 छक्के निकले.. उन्होंने लगभग 252 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. प्रियांश को मणिमारन सिद्धार्थ ने आउट किया. प्रियांश सिर्फ 7 रन बना देते तो आईपीएल में अपने दूसरा शतक बना देते. 

कूपर कोनोली ने खेली 87 रनों की पारी

वहीं कूपर कोनोली 46 गेंद पर 87 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. कोनोली को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई. इसी के साथ इन दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा कारनामा कर दिया है.

प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की जोड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की जोड़ी अब पंजाब किंग्स के लिए तीसरे सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी बन गई है. लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई.  

आईपीएल में PBKS के लिए 150+ साझेदारियां (स्टैंड्स)

206 – एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श बनाम RCB, धर्मशाला, 2011
183 – केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बनाम RR, शारजाह, 2020
182 – प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली बनाम LSG, मुल्लांपुर, 2026

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

लखनऊ  एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान.

प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान सुपर लीग में हुआ झोल! PSL टीम ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किए बिना ही प्लेयर के नाम का किया ऐलान, अब खुल गई पोल

सिर्फ इतने गेंदों पर जर्सी नंबर-18 वाले प्रियांश आर्य ने जड़े 93 रन, कूपर कोनोली ने भी बनाए 87 रन, बने कई रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close