Sport : KKR vs RR: वरुण और कार्तिक के चक्रव्यूह में फंसे राजस्थान के बल्लेबाज, जीत के लिए कोलकाता को मिला 156 का टारगेट #INA

KKR vs RR : कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. केकेआर के सामने पहले खेलते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायवसाल ने शानदार योगदान दिया. अब कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 156 रन चाहिए.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली शानदार पारी
राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायवसाल आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़े. टीम का पहला विकेट वैभव के रूप में गिरा. वो 28 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 46 रन बनाकर वेलियन लौट गए. उनके बाद ध्रुव जुरेल भी 5 रन बनाकर आउट हो गए.
Business as usual at the top of the order 💼
Vaibhav Sooryavanshi and Yashasvi Jaiswal doing exactly what they do best 👏#RR are 63/0 after 6 overs
Updates ▶️ https://t.co/776nTdODZL#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/Unet4Gc5UV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
यशस्वी जायसवाल ने बनाए 39 रन
इसके बाद शानदार लय में नजर आ रहे यशस्वी जायसवाल भी चलते बने. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 39 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम को चौथा झटका रियार पराग (12) के रूप में लगा, जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड कर दिया.
राजस्थान रॉयल्स के लिए डोनोवन फरेरा ने 7 रन बनाए. उनको सुनील नारायण ने पवेलियन भेजा. वहीं टीम के लिए शिमरोन हेटमारन ने 18 बॉल में 15 रन बनाए और रविंद्र जडेजा ने 7 बॉल में 1 चौके के साथ 9 रनों का योगदान दिया. वहीं जोफ्र आर्चर ने 4 रनों का योगदान दिया.
#RR lose half their side 👀
Varun Chakarvarthy and Sunil Narine sharing wickets between them 🤝
Updates ▶️ https://t.co/776nTdPbPj#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvRR | @KKRiders pic.twitter.com/1fqaWOFJrj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
वरुण और नारायण ने बिखेरा जलवा
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किए. उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा टीम के लिए कार्तिक त्यागी ने 19वें ओवर में तीन विकेट हासिल किए. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. सुनील नारायण ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : देखा काले जादू का कमाल! पलक झपकते ही उड़ीं CSK के बल्लेबाज की गिल्लियां, हैदराबाद के काम आया टोटका
KKR vs RR: वरुण और कार्तिक के चक्रव्यूह में फंसे राजस्थान के बल्लेबाज, जीत के लिए कोलकाता को मिला 156 का टारगेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









