MP में भारी बारिश, भोपाल में सभी स्कूल बंद:यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर, बिहार के 12 जिलों में अलर्ट- INA NEWS

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में बारिश ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। यहां बीते 24 घंटे के दौरान करीब 7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश के अलर्ट के चलते मंगलवार को भोपाल में सभी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, MP में इस समय लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। ग्वालियर से गुजर रही मानसून ट्रफ नमी लेकर आई है। इसे ही प्रदेश के 11 जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है। यूपी में सोमवार को लखनऊ-नोएडा समेत 30 से अधिक शहरों में बारिश हुई। गंगा-यमुना समेत 10 नदियां के उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राजस्थान में झालावाड़,कोटा,बूंदी में सोमवार को तेज बारिश हुई। झालावाड़ में सबसे ज्यादा 12 इंच बारिश हुई। कालीसिंध और कोटा के नोनेरा ऐबरा बांध के गेट खोल दिए गए। बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button