यूपी – विनीत मिनोचा हत्याकांड: रिमांड में पुलिस ने बेटे को बनाया पिता का हत्यारोपी, सुब्रत गिरफ्तार – INA

दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। रिमांड में पुलिस ने सुब्रत को पिता का हत्यारोपी बनाया है। पुलिस ने सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बहु अभी भी आरोपों के घेरे से बाहर नहीं है। डिजिटल साक्ष्य के चलते पुलिस ने सुब्रत को आरोपी बनाया।
बता दें कि कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित फ्लैट में पांच सितंबर को विनीत मिनोचा (65) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने विनीत की बहू शालू, उनके पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को जेल भेजा था। पिछले दिनों विवेचक ने जेल में बंद शालू और विशाल के बयान दर्ज किए थे। बयान के आधार पर विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में दोनों 24 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दी थी। रिमांड के माध्यम से पुलिस फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बरामद कराने का प्रयास करेगी। इसी सुनवाई के लिए जेल से तीनों आरोपियों को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पेश किया गया।