यूपी – मानसून फिर सक्रिय: यूपी के कई शहरों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – INA

चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र ने मानसून को फिर सक्रिय कर दिया है। गुरुवार को शाम को नमी बढ़ते ही बारिश होने लगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।




मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून की विदाई से ठीक पहले उसकी री-एंट्री है। बंगाल की खाड़ी में बने एक मजबूत कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं की वजह से मानसून प्रदेश में फिर से अत्यधिक सक्रिय हो गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button