खबर शहर , Agra News: 7.44 करोड़ से बनेगा स्मार्ट थाना, एसीपी ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास – INA

किरावली। थाना किरावली के नवीन भवन का बृहस्पतिवार को एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मंत्रोच्चारण के साथ संदीप शास्त्री ने एसीपी से पांच ईंटें रखवाकर भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। ठेकेदार ने बताया स्मार्ट थाने का निर्माण 7.44 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था कराएगी। स्मार्ट थाने के चार मंजिला भवन में करीब 22 कमरे बनाए जाएंगे, जिनमें थाना प्रभारी ऑफिस, माल खाना, बैरक, मीटिंग हाॅल, कैंटीन तथा लिफ्ट होगी। भूमि पूजन में थाना प्रभारी मदन सिंह, सुनील लांबा, अमरपाल सिंह मुखिया, भरत पराशर, सोनू उपाध्याय, पीयूष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।