खबर शहर , रिश्वतखोर बिजली कर्मचारी: जेई और लाइनमैन जेल गए, उपभोक्ता की शिकायत पर रंगे हाथ दबोचे थे दोनों – INA

आगरा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अवर अभियंता राजकुमार और लाइनमैन आनंद मिश्रा को शुक्रवार को एंटी करप्शन कोर्ट ने जेल भेज दिया। दोनों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देकर ग्रामीण से 15 हजार रुपये मांगने का आरोप है।
आरोप के मुताबिक, गांव अभयपुरा में 31 अगस्त को जेई और लाइनमैन ने चेकिंग के दाैरान ग्रामीण संदीप का कनेक्शन काट दिया था। उन पर बिजली चोरी का आरोप लगाया। प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कह 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
15 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज की गई है।