एटा के अलीगंज कस्बे के टॉकीज रोड स्थित एक मकान में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक कार, एक थ्री-व्हीलर, दो मोटरसाइकिलें, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर तथा अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि फायर सर्विस की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़ें – 13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग
फायर स्टेशन अलीगंज को सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अलीगंज से अग्निशमन दल मोटर फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंचा। टॉकीज रोड स्थित चमन मियां पुत्र जरूर खान के मकान में लगी आग को बुझाने के लिए टीम ने तत्काल अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें – तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें…भयानक हादसा देख कांप गए लोग
आग की चपेट में आकर एक कार, एक थ्री-व्हीलर, दो मोटरसाइकिलें और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें – UP: कागजों में खरीदी दवाइयां, 25 लाख का भुगतान…जांच में खुला बड़ा खेल, फिर भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। वहीं, आग से हुए नुकसान का आकलन भी संबंधित विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – Agra: माईथान, मंटोला और अब सुभाष बाजार…कार्रवाई के बजाय सिर्फ नोटिस, शहर में मंडरा रहा मौत का खतरा