खबर शहर , वाॅक फाॅर यूनिटी : हाथों में तिरंगा और दिल में जोश के साथ गूंजते रही देशभक्ति की तान – INA

तिरंगे रंग में नजर आया यात्रा मार्ग
अग्रसेन सेवा सदन से लेकर जयपुर हाउस तक का मार्ग मंगलवार को तिरंगा नजर आया। एक ओर छात्रों की टोलियां जोशीले नारे लगाते हुए चल रहीं थीं तो दूसरी ओर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बलिदानियों की गाथा सुनाई जा रही थी।
जिम कॉर्बेट के छात्रों के बैंड रहा आकर्षण का केंद्र
परंपरागत यूनिफॉर्म में जिम कॉर्बेट स्कूल के छात्रों के बैंड ने देशभक्ति की धुनों से हर किसी को प्रभावित किया। सधे हुए कदम और एक साथ निकलती वाद्य यंत्रों की ताल ने माहौल में जोश का संचार किया। इन बच्चों की बुलंद आवाज से क्षेत्र गूंजता रहा।
मोबाइल में नजारे कैद करते रहे राहगीर
वाॅक फाॅर यूनिटी के दौरान सजे-धजे बच्चों की मनभावन प्रस्तुतियों को देखकर राहगीरों भी जहां के तहां थम गए। इस दौरान लोग अपने मोबाइल लेकर रैली की रिकॉर्डिंग करते नजर आए। यात्रा मार्ग में कई बार लोग बच्चों के साथ नारे भी लगाते नजर आए।
तख्तियों से दिया देशप्रेम का संदेश
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सशक्त नारी-सशक्त समाज, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, परंपरा, संस्कृति और सम्मान यही है भारत की पहचान, स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं जैसे संदेश के साथ देश को . बढ़ाने का संदेश दिया।
नन्ही लक्ष्मीबाई रहीं आकर्षण का केंद्र
रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में सजी बीडी कॉन्वेंट कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। घोड़े पर सवार हाथ में तलवार और ढाल लेकर चल रहीं रानी लक्ष्मीबाई ने देश की एकता, साहस और वीरता का संदेश दिया।