खबर शहर , Agra News: अब रेलवे की टीम से खेलेंगे अक्षत – INA

आगरा। यूपी प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में लखनऊ फाल्कंस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद इस बार चयन से चूके आगरा के ऑलराउंडर अक्षत पांडेय अब रेलवे की ओर से घरेलू क्रिकेट में दम दिखाएंगे।


अक्षत ने कहा कि मेरा पूरा ध्यान अब अपनी तैयारी पर है। क्रिकेट में प्रदर्शन ही सबसे बड़ा जवाब होता है। घरेलू सत्र के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर मेहनत कर रहा हूं और रेलवे के लिए अच्छा प्रदर्शन करना लक्ष्य है। अक्षत रणजी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ इंटर रेलवे क्रिकेट में भी लंबा अनुभव रखते हैं। अक्षत के कोच केके उपाध्याय का कहना है कि उनकी मेहनत और ऑलराउंड क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आगामी घरेलू सत्र में वह अपने प्रदर्शन से खुद को फिर साबित करने के लिए तैयार हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button