ममता बनर्जी का सुप्रीम कोर्ट में इमोशनल अटैक, EC को 'व्हाट्सएप कमीशन' कहकर घेरा, CJI ने सुनीं दलीलें

SIR Row LIVE: सुप्रीम कोर्ट में एसआईआआर पर आज अहम सुनवाई हुई. इस दौरान, कोर्ट में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने खुद अपनी दलीलें अदालत में रखीं. अदालत ने चुनाव आयोग और सीईओ बंगाल सहित पक्षकारों को नोटिस जारी किया. सोमवार को अब अगली सुनवाई होगी. 

ममता बनर्जी का कहना है कि चुनाव आयोग से पहले पश्चिम बंगाल को टारगेट किया जा रहा है. सीएम ने आरोप लगाया कि आयोग ने इलेक्शन से ठीक पहले इतनी बड़ी प्रक्रिया को जल्दबाजी में लागू किया. ऐसा काम आम तौर पर वर्षों में पूरा होता है.  

ECI के SIR से जुड़े आदेश रद्द करने की मांग

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा 24 जून 2025 और 27 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए सभी एसआईआर संबंधी आदेशों और उनसे जुड़े सभी निर्देशों को रद्द करने की मांग की है. चुनाव आयोग को आगामी विधानसभा चुनाव पिछले मतदाता सूची के आधार पर करवाने का आदेश देने के लिए भी याचिका दायर की है.  

टीएमसी सासंदों ने दायर की याचिका

टीएमसी सांसदों डेरेक ओ ब्रायन व डोला सेन की तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विपुल एम पंचोली और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ मामले की सुनवाई करेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी साथ ही अलग से एक याचिका दाखिल की है.

ममता बनर्जी का सुप्रीम कोर्ट में इमोशनल अटैक, EC को 'व्हाट्सएप कमीशन' कहकर घेरा, CJI ने सुनीं दलीलें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button