Sport : 'अगर वो टिक जाता और फील्डिंग खराब नहीं करते…' हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों को बताया हार का दोषी, सीधे लिया नाम #INA

Hardik Pandya Statement : आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में केकेआर ने एमआई को 4 विकेट से हार दिया. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि कहां उसने मैच में चूक हुई और किस गलती की वजह से उन्हें मैच गंवाना पड़ गया. इसके साथ ही उन्होंने उन खिलाड़ियों का नाम भी बताया है, जिनकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा, तो आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

हार्दिक पांड्या का हार पर बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या ने कहा कि, ‘ये मैच काफी एंटरटेनिंग था. निश्चित रूप से एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर हम 20 रन कम बनाए. हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट खो दिए लेकिन अगर तिलक और मैं ज्यादा देर तक टिके रहते और हमने कुछ और पार्टनरशिप की होती और वे 15-20 रन बना लिए होते, तो मुझे लगता है कि हमारे पास एक अच्छा मौका होता’.

हार्दिक ने पिच को लेकर कहा, ‘सच कहूं तो, मुझे इस तरह की विकेट पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है जहां बॉलर्स को कुछ करना होता है. आईपीएल काफी हद तक बैटिंग-डोमिनेटेड होता जा रहा है. बॉलर्स बेबस महसूस कर रहे हैं. आज के गेम ने बॉलर्स को भी विकेट से कुछ दिया, जिससे वे आकर कुछ अच्छी बॉल फेंक सकें, बैट्समैन अच्छा क्रिकेट खेल सकें और रन बना सकें. तो, मुझे इसमें थोड़ा मज़ा आया’.

खराब फील्डिंग पर बोले हार्दिक पांड्या

हार्दिक ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि पूरे सीजन में हम फील्डिंग में काफी खराब रहे हैं. मुझे लगता है कि हमने बहुत सारे कैच छोड़े हैं, जो जाहिर है कोई नहीं करना चाहता. लेकिन गेम के उस हिस्से में मुझे लगता है कि कोई छिप नहीं सकता. मेरा मतलब है कि अगर आपको मौके मिलते हैं, अगर आप गेम जीतना चाहते हैं, तो आपको सभी मौकों का फायदा उठाना होगा, आधे मौकों का भी लेकिन हां, जब आप ऐसे मौके छोड़ते हैं जो गेम बदल सकते हैं, तो आप हमेशा गेम के पीछे भाग रहे होते हैं’.

हार्दिक ने आईपीएल 2026 को अच्छे नोट पर खत्म करने के बारे में कहा कि, ‘यह एक ऐसा गेम है. यह बच्चों के लिए है. हम बस यह पक्का करना चाहते हैं कि हम आएं और उन 25,000 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएं और उन्हें हमें खेलते हुए देखने दें और हम उनका मनोरंजन करें. उन्हें खुश करें. मुझे लगता है कि यह उनके लिए जिंदगी भर की यादें होंगी’.

कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 20 ओवर में 147 रन बनाए. एमआई के लिए सबसे ज्यादा 32 रन कॉर्बिन वॉश ने बनाए. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 26 और तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए. केकेआर ने इस लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. टीम के लिए मनीष पांडे ने 33 बॉल में 6 छक्कों के साथ 45 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें : KKR की जीत ने प्लेऑफ की रेस में फूंकी जान, RR और PBKS पर लटकी तलवार, जानिए कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

'अगर वो टिक जाता और फील्डिंग खराब नहीं करते…' हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों को बताया हार का दोषी, सीधे लिया नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button