UP News: बांदा में पारा 48 डिग्री पार… दिल्ली-यूपी में हीटवेव का अलर्ट, हिमाचल-बिहार से लेकर केरल तक इन राज्यों में होगी बारिश – INA

दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 21 से 26 मई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हीटवेव से लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और विदर्भ में भी लू का असर जारी रहेगा. कई इलाकों में रात के तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर रहने के कारण गर्म रातों का सामना करना पड़ेगा. बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आईएमडी ने दिल्ली में 29 मई तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 20 मई की रात जारी अपने ताजा बुलेटिन में देश के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने यूपी में हीटवेव का रेल अलर्ट जारी किया है.
बिहार में क्या है मौसम का हाल?
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले कई दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जैसी स्थिति बताते हुए कहा है कि सभी आयु वर्ग के लोगों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा है.
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भीषण लू से हालात गंभीर बने हुए हैं.
केरल में 26 मई को मानसून पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है.
इन राज्यों में भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 23 से 25 मई के बीच असम-मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
वहीं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
बांदा में पारा 48 डिग्री पार… दिल्ली-यूपी में हीटवेव का अलर्ट, हिमाचल-बिहार से लेकर केरल तक इन राज्यों में होगी बारिश
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




