Nation- सावधान! कहीं आपकी थाली में नकली पनीर तो नहीं? अहमदाबाद के 10 बड़े होटलों की खुली पोल, देखें .- #NA

गुजरात के अहमदाबाद से स्वाद प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. खाद्य विभाग ने शहर के मशहूर होटलों में परोसे जाने वाले पनीर के नकली होने का खुलासा होने के बाद सख्त कार्रवाई की है. अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के खाद्य विभाग ने शहर के 10 मशहूर होटलों और रेस्तरां में अचानक छापेमारी कर 170 से ज्यादा किलो नकली पनीर को जब्त किया गया है. साथ ही लाखों का जुर्माना भी लगाया है.
जांच के दौरान लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में निम्न गुणवत्ता का घोषित किया गया है. जांच में पता चला कि पनीर बनाने में शुद्ध दूध के बजाय वनस्पति तेल और कम वसा वाले दूध का इस्तेमाल किया गया था. विशेषज्ञों का मानना है कि स्वाद में समान दिखने वाला यह पनीर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. छापेमारी में बारबेक्यू नेशन, द लियो पिज्जा, रियल पप्रिका और पिज्जार्टे सहित कई रेस्तरां शामिल थे.
173 किलोग्राम पनीर जब्त
छापेमारी के दौरान कुल 173 किलोग्राम नकली पनीर और अन्य न खाने योग्य वस्तुएं जब्त की गईं. खाद्य विभाग ने इन 10 रेस्तरांओं से 97,000 रुपये का जुर्माना वसूला है. पिछले एक सप्ताह में कुल 6,72,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 823 किलोग्राम और 878 लीटर अनुपयोगी सामग्री नष्ट की गई है. दूध उत्पादों के 495 नमूने आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं. इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
खाद्य विभाग का कहना है कि शहरवासियों को भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है. स्वाद के साथ-साथ सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है और अब अहमदाबाद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर लोग और फूड डिपार्टमेंट पहले से कहीं अधिक सतर्क हो गया. खाद्य विभाग का कहना है कि मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. लोगों के स्वास्थ के साथ हम बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं होने देंगे.
सावधान! कहीं आपकी थाली में नकली पनीर तो नहीं? अहमदाबाद के 10 बड़े होटलों की खुली पोल, देखें .
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)




.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)



