Nation- Mathura News: ‘सलीम अहमद’ को मिला बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका, विरोध पर उतरे दिनेश फलाहारी महाराज- #NA

बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग का ठेका मुस्लिम शख्स को दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया. मुस्लिम शख्स को स्टील रेलिंग लगाए जाने का ठेका देने पर साधु-संतों ने विरोध जताया है. वहीं इस मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने सीएम योगी को पत्र लिखा है. उन्होंने मुस्लिम शख्स को रेलिंग लगाने का ठेका दिए जान पर कहा कि ऐसे समुदाय के शख्स को ठेका नहीं दिया जाना चाहिए जो हिंदुओं को काफिर कहते हों, इनको मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोका जाना चाहिए, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो बांके बिहारी नाराज होंगे.
बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग का ठेका मुस्लिम शख्स को मिलने पर साधु संतों ने आपत्ति जताई और उनमें आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. इस मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि भगवान राधा कृष्ण ने महारास और माखन चोरी लीला की हो, जहां बांके बिहारी विराजमान हों, उस स्थान पर गौ मांस खाने वाले, सनातन धर्म के विरोधी आएंगे तो ब्रज वासियों को सहन नहीं होगा. हमारे कृष्ण कन्हैया भी नाराज हो जाएंगे.
सीएम योगी को लिखा पत्र
फलाहारी महाराज ने लिखा है कि यह लोग सनातन धर्म के विरोधी हैं, हिंदुओं को काफिर कहते हैं. ऐसे लोगों को मंदिर प्रांगण से 1 किलोमीटर तक घुसने नहीं दिया जाएगा. हमारे सनातनियों में स्टील रेलिंग लगाने के लिए हजारों ठेकेदार हैं तो फिर हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले और मथुरा, काशी, अयोध्या को तोड़कर वहां नमाज अदा करने वाले मुगलों के वंशजों को यह ठेका क्यों दिया गया है. इस पूरे प्रकरण की जांच करा कर, पहचान छुपा कर कनिका कंस्ट्रक्शन के मालिक सलीम अहमद का ठेका निरस्त करके, किसी सनातनी भाई को ये ठेका मिलना चाहिए. बांके बिहारी मंदिर में मुस्लिम ठेकेदार का ब्रजभूमि के सभी साधु संतों और ब्रज वासियों ने विरोध किया है.
मंदिर में लगा रही है रेलिंग
जानकारी के मुताबिक, बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलिंग लगाने का काम किया जा रहा है. मंदिर प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि रेलिंग लगने के बाद श्रद्धालु को दर्शन करने में आसानी होगी और सभी श्रद्धालु एक लाइन में आगे बढ़ सकेंगे, जिससे भारी भीड़ वाले दिनों में अव्यवस्था से बचा जा सकेगा.
Mathura News: ‘सलीम अहमद’ को मिला बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका, विरोध पर उतरे दिनेश फलाहारी महाराज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)





.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
