Nation- UP: ‘50000 से कम में नहीं मानेंगे साहब…’ क्लर्क ने अफसर के नाम पर मांगी घूस, अब क्या हुई कार्रवाई?- #NA

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार उजागर करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें BSA ऑफिस में तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह नोटिस को खत्म कराने के नाम पर पचास हजार रुपए की मांग करते नजर आते है. वीडियो में बड़े बाबू यह कहते नजर आते है की BSA शैलेश पाण्डेय और हम एक दूसरे के काफी करीब है, आप पचास हजार की रकम दे दो हम नोटिस का निस्तारण करा देंगे.
वीडियो सामने आने के बाद BSA शैलेश पाण्डेय ने वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच के लिए टीम गठित की है और बड़े बाबू से स्पष्टीकरण मांगा है. BSA शैलेश पाण्डेय ने कहा कि विभाग के एक सहायक के द्वारा किसी शिक्षक से पैसों की मांग की गई जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है. हालांकि, टीवी 9 भारतवर्ष वायरल वीडिओ की पुष्टि नहीं करता है.
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को BSA ऑफिस में तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक मामले को रफा दफा कराने के नाम पर पचास हजार रुपए मांगते नजर आते है. वीडियो में वह कहते हैं कि अधिकारियों को जानते ही हो उनकी हर तरफ निगाह रहती है. ऐसे में सामने वाला कहता है की चालीस में मामला सेटल करा दीजिए, इस पर बाबू जी कहते हैं कि पचास से कम में साहब नहीं मानेंगे, इस पर सामने वाला कहता है कि हम सोमवार को पचास करा देंगे. आप मामला खत्म करा दीजिए… बाबू कहते है ठीक है.
BSA ने क्या कहा?
वीडियो सामने आने के बाद BSA शैलेश पाण्डेय ने मामले पर संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि विभाग के एक सहायक के द्वारा किसी शिक्षक से पैसों की मांग की गई जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है. BSA ने मामले की जांच के लिए दो सदस्य वाली टीम गठित की है और पैसे की मांग करने वाले बाबू से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वैसे बताया जाता है की बड़े बाबू कई सालों से bSA ऑफिस में तैनात हैं.
UP: ‘50000 से कम में नहीं मानेंगे साहब…’ क्लर्क ने अफसर के नाम पर मांगी घूस, अब क्या हुई कार्रवाई?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)






.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
