Sport : नन्हें बेटे संग क्रुणाल पांड्या ने मनाया जश्न, मासूमियत से जीता विराट-अनुष्का का दिल, मजेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल #INA

IPL 2026 : आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाला पांड्या ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने बेटे के साथ जश्न मनाया है. वहीं एक अन्य वीडियो में क्रुणाल ट्रॉफी संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके ये दोनों ही वीडियो फैंस के द्वारा फाफी पसंद किए जा रहे हैं. दरअसल, बीते रविवार को गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने 5 विकेट से आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में हराया था. 

क्रुणाल ने बेटे संग खास अंदाज में मनाया जीत का जश्न

इस जीत के बाद मैदान पर क्रुणाल पांड्या अपने बेटे के साथ नजर आएंगे. उनके बेटे कवीर क्रुणाल पांड्या, जिनका जन्म 18 जुलाई 2022 को हुआ था. वो आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने पिता के साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए. दोनों पिता और बेटे मैदान पर भागते हुए खेल रहे हैं. अंत में क्रुणाल उन्हें कंधे पर उठा लेते हैं. उनका ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है.

क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल ट्रॉफी संग लगाए ठुमके

क्रुणाल पांड्या का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो होटल के बाहर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी को अपने सिर पर रख लिया है और वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वो भांगडा पर डांस कर रहे हैं. उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

विराट कोहली की गोदी में नजर आए कवीर

आरसीबी की जीत के बाद क्रुणाल पांड्या के बेटे कवीर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी गोदी में खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. क्रुणाल के बेटे काफी क्यूट और सुंदर लग रहे. वो भी अपने पिता के ट्रॉफी जीतने से काफी खुश लग रहे हैं. 

आरसीबी की जीत के बाद क्या बोले क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने इस जीत के बाद कहा कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है, हर आईपीएल ट्रॉफी खास होती है. यह बच्चों के होने जैसा है, आप चुन नहीं सकते. आईपीएल ट्रॉफी के साथ भी ऐसा ही है क्योंकि सब कुछ बहुत मेहनत से कमाया जाता है. मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं कि 11 साल में पांच ट्रॉफी जीतना, मेरे लिए बहुत खास है. इसका बहुत सारा क्रेडिट सपोर्ट स्टाफ को जाता है. मो बोबट, एंडी फ्लावर, दिनेश कार्तिक, मलोलन, ओमकार साल्वी, जिस तरह से उन्होंने पिछले साल ऑक्शन से पहले तैयारी की थी और जिस तरह से उन्होंने टीम बनाई थी. इसका बैलेंस देखते ही बनता है’.

क्रुणाला पांड्या ने आगे कहा कि, ‘कभी-कभी आधी लड़ाई ऑक्शन में ही जीत ली जाती है. मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया और फिर आखिरकार, यह हम पर था कि हम बाहर जाकर अच्छा करें. हां, खुशी है कि हम लगातार ट्रॉफी पर कब्जा कर पाए. इन 18 सालों के इंतजार और फिर लगातार दो ट्रॉफी जीतने के बाद यह RCB के फैंन्स के लिए है. हम जहां भी गए, उन्होंने हमें सपोर्ट किया और जाहिर है विराट के लिए भी यह बहुत खास है. 18 और 19 सीजन के ठीक बाद लगातार दो ट्रॉफी जीतना, यह कमाल है’.

इस मैच में क्रुणाल पांड्या के प्रदर्श की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर डाले और 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. वहीं बल्लेबाजी में वो सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. लेकिन विराट कोहली की 75 रनों की पारी ने आरसीबी को आसानी से जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल से भिड़े विराट कोहली, IPL 2026 फाइनल में जमकर हुआ ड्रामा, जानिए क्या थी विवाद की जड़

नन्हें बेटे संग क्रुणाल पांड्या ने मनाया जश्न, मासूमियत से जीता विराट-अनुष्का का दिल, मजेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button