खबर आगरा: कैलाश घाट पर यमुना सफ़ाई का अभियान चलाया – INA

आगरा। राज्यसभा सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के एवं बृज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी के निर्देशनुसार पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में सिकंदरा स्थित कैलाश घाट पर यमुना सफ़ाई का अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा की वर्तमान सरकार की गलत नीतियों की वजह से यमुना नदी दिन प्रतिदिन दूषित होती जा रही है और सरकारी तंत्र यमुना नदी को साफ़ करने में नाकाम साबित हो रहा है। महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने कहा की ये बेहद दुख की बात है की यमुना नदी को धीरे धीरे नाले का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। पूरे शहर के गंदे नाले यमुना नदी में समा जाते हैं, इस और आगरा नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, ललित साहनी, पंकज चावला, हेमंत सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।

पोस्ट दृश्य:
8


Credit By . . .

Back to top button