खबर शहर , Agra: सरकारी मदद का नहीं किया इंतजार, खुद के खर्चे से बदल दी पार्क की सूरत; ये तस्वीर कर देगी हैरान – INA

आगरा के दयालबाग की अदनबाग कॉलोनी के लोगों ने इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास की अनूठी मिसाल पेश की है। कुछ समय पहले तक यहां बदहाल पार्क गंदगी और अंधेरे में डूबा हुआ था। कॉलोनी निवासी दयाल प्यारी कश्यप और उनके पति विधु कश्यप ने एक नई रोशनी दिखाई। दोनों ने सरकारी मदद का इंतजार न कर खुद पार्क का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया।

दोनों ने 4 अप्रैल से पार्क की सफाई का काम शुरू किया। उनके जज्बे को देखकर कॉलोनी के लोग जुड़ते गए और करीब 6.25 लाख रुपये की धनराशि जुटा ली। इसके बाद पार्क का जीर्णोद्धार हुआ। अब पार्क में हरी-भरी घास, खूबसूरत फाउंटेन, रंग-बिरंगी लाइटें, बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए बेंच और लिहाज से शानदार मुख्य द्वार लगाया गया है।

यह पार्क हर उम्र के लोगों के लिए सुबह-शाम टहलने और सुकून के पल बिताने का बेहतरीन ठिकाना बन चुका है। दयाल प्यारी कश्यप और विधु कश्यप ने बताया कि अभी भी पार्क में काम जारी है। फिलहाल वाटर मोटर से फाउंटेन चलाया जा रहा है। सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था अभी होनी है। कॉलोनी में दो और पार्क हैं। दंपती अब इनमें से एक पार्क में ओपन जिम बनाने की मुहिम शुरू करने वाले हैं। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button