खबर शहर , Agra News: विवाह योग्य 331 युवाओं ने मंच से बताया अपना परिचय – INA

आगरा। पंचकुइयां स्थित महासभा भवन में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। देशभर से पहुंचे समाज के 331 युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया। इनमें 232 युवक और 99 युवतियां शामिल रहीं।

युवतियों की काउंसिलिंग उपमा गुप्ता और नीरा गुप्ता और युवकों की काउंसिलिंग पवन दौनेरिया, लॉरेंस गुप्ता, विनय गुप्ता और विष्णु भगवान गुप्ता ने की। मंच पर परिचय देने वाले सभी युवक-युवतियों को महासभा की ओर से दो चांदी के सिक्के, सूट और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता , मुख्य अतिथि अवनीश कांत गुप्ता, प्रमोद गुप्ता नोएडा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता सर्राफ और विमल गुप्ता सर्राफ ने किया।

समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने दानदाताओं, पदाधिकारियों, परिचय सम्मेलन समिति ग्वालियर और अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता और प्रशासनिक मंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने किया। सम्मेलन में सुधीर गुप्ता सर्राफ, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता अलंकार, ध्रुव कुमार गुप्ता आचार्य, राजीव, पीडी गुप्ता, विनय गुप्ता और विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button