खबर शहर , Agra News: इकाना में चमके आगरा-मथुरा के खिलाड़ी – INA

आगरा। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शनिवार को यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र के अपने पहले मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कंस को डकवर्थ-लुईस पद्धति से 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत में आगरा के राहुल शर्मा व निशांत कुशवाहा और मथुरा के पार्थ पलावत ने अहम भूमिका निभाई। मुख्य कोच अंकित राजपूत ने तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। इस शानदार शुरुआत से आगरा-मथुरा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button