खबर शहर , Agra News: मैदान पर उतरे बिना अगले दौर में पहुंच सकता है आगरा – INA

आगरा। दूसरे शहरों की टीमों के बीच मुकाबले नहीं हो पाने का असर अब आगरा की वेटरन क्रिकेट टीम पर पड़ रहा है। गौर हरि सिंघानिया उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप में आगरा का प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला अब तक तय नहीं हो सका है। ऐसे में टीम के मैदान पर उतरे बिना ही अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद जगी है।


आगरा की ओर से वॉकओवर की मांग उठाने के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट संघ की प्रस्तावित बैठक में इस पर निर्णय होना था लेकिन बैठक नहीं हो सकी। अब अगली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। दरअसल, आगरा की टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में किस टीम से मुकाबला करना है, इसका फैसला नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद और हापुड़ की टीमों के बीच होने वाले मैचों के परिणाम पर निर्भर है। इन टीमों के कुछ वेटरन खिलाड़ियों की व्यस्तता से मुकाबले नहीं हो पा रहे हैं। आगरा जिला वेटरन क्रिकेट टीम के कप्तान अजय कदम ने उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट संघ के सामने यह मामला उठाते हुए आगरा को वॉकओवर देने की मांग की है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button