Sport : IND VS NZ: मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में क्यों नहीं मिला मौका? खुद कैप्टन शुभमन गिल ने बताई असली वजह #INA

Mohammed Siraj Why Not Playing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के शुरू होने से पहले, उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब टॉस पर मालूम चला कि मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे और हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल क्यों नहीं किया गया है. तो आइए आपको बताते हैं कि सिराज को लेकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस पर क्या कहा..

मोहम्मद सिराज को क्यों नहीं खिलाया?

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. कप्तान शुभमन गिल इस मैच में भारत की ओर से प्लेइंग-11 में चार तेज गेंदबाजों को खिलाया, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया. प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली और टॉस पर कप्तान ने इसपर प्रतिक्रिया दी.

टॉस के दौरान शुभमन गिल ने कहा, “हम चार तेज गेंदबाजों अंशुल, आकाश, प्रसिद्ध और बुमराह के साथ उतर रहे हैं और वाशिंगटन स्पिनिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलेंगे.”

सिलेक्शन के फैसले पर गिल ने आगे कहा, “यह काफी मुश्किल था. हम पिछले एक हफ्ते से सोच रहे थे कि किस कॉम्बिनेशन के साथ जाएं, क्योंकि हमारे सभी तेज गेंदबाज बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सिराज और गुरनूर का बाहर रहना काफी मुश्किल फैसला था, क्योंकि उन्होंने ODI सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. सिराज और गुरनूर ने वहां बहुत बढ़िया खेल दिखाया था, इसलिए यह हमारे लिए एक कठिन फैसला था. लेकिन उम्मीद है कि हमने जिन तेज गेंदबाजों को चुना है, वे हमारे लिए अच्छा काम करेंगे.”

आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट मैच में जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, तो न केवल फैंस बल्कि कई बड़े क्रिकेटर्स भी हैरान रह गए. आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा का प्लेइंग-11 में न होना, वाकई हैरान करने वाला है.

मोहम्मद सिराज के आंकड़े हैं शानदार

मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने इस संस्करण में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 26.81 के औसत से 43 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल लिए और 2 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया.

ऐसी है भारत की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़ें: ‘कभी नहीं निराश नहीं किया फिर भी…’, मोहम्मद सिराज को न खिलाने पर भड़के सुनील गावस्कर, दिया ऐसा बयान

IND VS NZ: मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में क्यों नहीं मिला मौका? खुद कैप्टन शुभमन गिल ने बताई असली वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button