खबर शहर , Agra News: पेंचक सिलाट में बैजंती देवी इंटर कॉलेज चैंपियन – INA

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आठवीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में बैजंती देवी इंटर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। कुल 170 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया।

कड़े मुकाबलों के बाद बैजंती देवी इंटर कॉलेज को ओवरऑल विनर ट्रॉफी मिली। सुमित मार्शल आर्ट्स एकेडमी को फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की गई। कॉलेज की पीटी शिक्षिका दीक्षा शर्मा को बेस्ट कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह राष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी भी हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. पराग गौतम ने किया। इसमें बैजंती देवी इंटर कॉलेज, बूस्टन पब्लिक स्कूल और एयरफोर्स स्टेशन टीम सहित कई अकादमियों व स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।

समापन समारोह में पेंचक सिलाट आगरा एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित बंसल और सचिव डॉ. किरण कश्यप मौजूद रहे। चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। ये खिलाड़ी 19 से 21 सितंबर 2026 तक लद्दाख में होने वाले फेडरेशन कप-2026 में भाग लेंगे। वे वहां जिला स्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button