खबर शहर , Agra News: जल निकासी न होने पर नगलालाल दास में धरना – INA

अछनेरा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायभा के नगलालाल दास गांव के ग्रामीणों ने बिल्लू सिंह सिकरवार की अगुवाई में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रविवार से धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल को कक्षा 8 तक उच्चीकृत करने, तालाब से जल निकासी, बंद स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने, राशन कार्ड बहाली और भ्रष्टाचार की जांच जैसी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद दो साल से कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। धरना स्थल पर बलवीर सिंह, राहुल सिंह, टीटू, शैलेंद्र कुमार और मुनेंद्र कुमार मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button