खबर शहर , Agra News: थाना परिसर में भरत मिलाप का मंचन – INA

पिनाहट। कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला में विजयदशमी के बाद बुधवार को पुरानी परंपरा के अनुसार थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर पर भगवान श्रीराम और भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ रथ पर सवार होकर सभी स्वरूप थाना परिसर पहुंचे। यहां थाना इंचार्ज ने भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती उतारी और उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वरूपों को भोजन कराकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पंडित ब्रह्मानंद पाठक, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नवीन पाराशर, श्याम सुंदर मीरा, महावीर ओझा, हर्ष कुमार कटारा, भगवान सिंह परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button