खबर शहर , Agra News: झपकी आने से एमबीसीबी से टकराई बाइक, युवक घायल – INA

फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार शाम बाइक चालक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर एमबीसीबी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।


पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार पुत्र भूदेव निवासी फतेहाबाद बृहस्पतिवार शाम शिकोहाबाद से बाइक लेकर फतेहाबाद आ रहे थे। जैसे ही वह थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 37.500 पर पहुंचे, तभी उन्हें झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर एमबीसीबी से टकरा गई और सड़क पर गिर गई। हादसे में दीपक कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि बाइक चालक को झपकी आने के कारण बाइक एमबीसीबी से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button