खबर शहर , Agra News: रालोद की चौपाल में लंपी रोग और पेंशन का उठा मुद्दा – INA

बिचपुरी। राष्ट्रीय लोकदल की ओर गांव सहारा गांव में बृहस्पतिवार को चौपाल आयोजित की गई। इसमें सहारा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गोवंशों में लंपी रोग फैल रहा है। उन्होंने गोवंशों के टीकाकरण और संक्रमित पशुओं के समय से उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं, बुजुर्ग महिलाओं ने कई महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की।
ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन रालोद जिलाध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर समस्याएं उठाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, प्रदेश महासचिव महेश जाटव ने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के साथ क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में संयोजक होतम सिंह सोलंकी, प्रभारी राजीव चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र चाहर, महासचिव मंजीत फौजी, चौधरी जसवंत सिंह, मास्टर प्रेम सिंह सोलंकी, अमर सिंह जाटव, यशवेंद्र सिंह आर्य, डॉ. मानसिंह, भूपेंद्र सिंह, गुड्डू प्रधान और ओमकार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।