खबर शहर , Agra News: जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचेगा नल का पानी – INA

बिचपुरी। गांव अंगूठी में जल जीवन मिशन के तहत 1.75 लाख लीटर क्षमता की ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह के निर्देशन में इसका निर्माण कराया जा रहा है। अवर अभियंता आनंद दीक्षित ने बताया कि टंकी के बनने से गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। योजना के तहत गांव के प्रत्येक घर में निशुल्क नल कनेक्शन दिया जाना है। निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button