खबर शहर , Agra News: आउटसोर्सिंग के विरोध में एनसीएमआरयू का डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन – INA

आगरा। रेलवे में बढ़ती आउटसोर्सिंग के विरोध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने इसे रेलवे के निजीकरण की दिशा में बढ़ता कदम बताते हुए स्थायी पदों पर नियमित भर्ती की मांग की।
यूनियन का कहना है कि आउटसोर्सिंग से रोजगार के अवसर घट रहे हैं और ठेका कर्मचारियों का शोषण बढ़ रहा है। इससे काम की गुणवत्ता और रेल सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। यूनियन ने रिक्त पदों पर भर्ती और स्थायी कार्यों में आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग की। मांगें नहीं माने जाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में राकेश पाठक, विजय वीर सिंह, सुकेश यादव, विजय सिंह मीणा, नीरज परिहार, हरिओम भारद्वाज, संजीव जैन, बीएस मीणा, सुनील अग्रवाल, आरके चाहर, प्रदीप कनौजिया, साजमा प्रवीन, निखिल वाजपेयी, बृजपाल सिंह, रविंद्र कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।