UP News: यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची – INA

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने के लिए अब लोगों को पन्ने पलटने की जरूरत नहीं होगी. भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 के तहत मतदाता सूचियों को Searchable PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है. इससे मतदाता मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे ही अपना और परिवार के सदस्यों का नाम आसानी से खोज सकेंगे.
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि Searchable PDF फॉर्मेट में उपलब्ध मतदाता सूची को मोबाइल या कंप्यूटर पर जिला और विधानसभा खोलकर Search विकल्प (Ctrl+F) के माध्यम से नाम तलाशा जा सकता है. इसके लिए मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने को अलग-अलग देखने की जरूरत नहीं होगी. इससे नाम खोजने की प्रक्रिया आसान होगी और समय की भी बचत होगी.
लोग वैरिफाई कर सकेंगे अपना नाम और डिटेल
इस सुविधा के जरिए मतदाता सूची में दर्ज अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम, उम्र और अन्य डिटेल्स का सत्यापन भी कर सकेंगे. साथ ही मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसकी पहचान करना भी पहले से अधिक सुविधाजनक होगा.
क्या है EC की इस पहल का उद्देश्य?
निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सुलभ और मतदाता-अनुकूल बनाना है. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान यह सुविधा मतदाताओं को अपने विवरण जांचने और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी. चुनाव आयोग द्वारा यह कदम इस साल की शुरुआत में एसआईआर (SIR) एक्सरसाइज के दौरान मशीन से पढ़े जा सकने वाले वोटर रोल की मांग पर ध्यान दिए जाने के बाद उठाया गया है.
पहले, स्कैन या इमेज-बेस्ड PDF फॉर्मेट में मिलने वाले इलेक्टोरल रोल में यूजर सीधे टेक्स्ट सर्च, सेलेक्ट या कॉपी नहीं कर सकते थे, जिससे वैरिफिकेशन और एनालिसिस ज्यादा मुश्किल हो जाता था. हालांकि यह मांग SIR एक्सरसाइज के दौरान उठाई गई थी, लेकिन अब यह सुविधा UP CEO के ऑफिस ने चल रहे SSR के हिस्से के तौर पर शुरू की है. 17 नवंबर को पब्लिश हुए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में 13.58 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: मेरा बुलडोजर से स्वागत न करें… सपा कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश, इंटरनेट बंद को लेकर सरकार को भी घेरा
यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,