Sport : ऋषभ पंत कहते रहे… फिर भी शुभमन गिल ने नहीं लिया DRS, फिर हुआ कुछ ऐसा, पछलता रही होगी टीम इंडिया #INA

IND VS NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजों ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है. लंच से पहले ही भारत ने चार विकेट चटका लिए हैं. मगर, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसका भारत को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता था. न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को 5 रन पर ही आउट किया जा सकता था. अंशुल कंबोज की गेंद पर ‘कॉट-बिहाइंड’ (विकेट के पीछे कैच) की अपील को मैदानी अंपायर ने खारिज कर दिया. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कप्तान से DRS लेने को कहा लेकिन, उन्होंने डीआरएस नहीं लिया. फिर रिप्ले में दिखाया गया कि रचिन रवींद्र आउट थे. नतीजन, DRS न लेने की वजह से रचिन रवींद्र को जीवनदान मिल गया.
ऋषभ पंत के कहने पर शुभमन गिल ने नहीं लिया DRS
There was a noise, India were interested, but no review followed! 😕
Rachin Ravindra gets a huge slice of luck!
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #NZVIND pic.twitter.com/WRZjTJDGvi
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 18, 2026
वेलिंगटन टेस्ट मैच में भारतीय टीम तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की गेंद पर ‘कॉट-बिहाइंड’ की अपील को मैदानी अंपायर ने खारिज कर दिया. भारतीय टीम ने DRS लेने का फैसला नहीं किया, जिससे रविंद्र को क्रीज. पर अपनी पारी जारी रखने का मौका मिल गया.
दरअसल, रचिन रवींद्र को 5 रन पर ही आउट किया जा सकता था. चूंकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस अपील में काफी दिलचस्पी दिखाई और उन्हें पूरा यकीन था कि गेंद बल्ले से लगी है. विकेट के पीछे से पंत के इस पक्के विश्वास के बावजूद, DRS लेने का अंतिम फैसला कप्तान शुभमन गिल को लेना था, जिन्होंने रिव्यू न लेने का फैसला किया. यह फैसला रविंद्र के पक्ष में गया और उन्हें जीवनदान मिल गया.
रविंद्र के बल्ले से गेंद लगने (एज) के बारे में रिप्ले में क्या दिखा?
ब्रॉडकास्ट रिप्ले से पता चला कि गेंद रविंद्र के बल्ले के किनारे से लगकर विकेटकीपर के पास गई थी. इसका मतलब यह है कि अगर रिव्यू लिया जाता, तो मैदानी अंपायर का फैसला बदल सकता था और रविंद्र ‘कॉट-बिहाइंड’ आउट हो सकते थे. चूंकि कोई रिव्यू नहीं लिया गया, इसलिए अंपायर का शुरुआती फैसला ही अंतिम रहा और रविंद्र आउट नहीं हुए. आपको बता दें, रविंद्र कंधे के खिसकने (डिसलोकेशन) की चोट के कारण लगभग तीन महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का हिस्सा बने हैं.
आकाश दीप ने कर दिया चलता
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रचिन रवींद्र मिले हुए जीवनदान का कुछ खास फायदा नहीं उठा सके और 15 रन पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. आकाश दीप ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद पीछे चली गई. गेंद का थोड़ा अतिरिक्त उछाल रवींद्र के लिए मुसीबत बन गया और ऋषभ पंत ने कैच लिया और इस तरह रचिन 50 गेंद पर 15 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए.
A morning of relentless pressure, 4 crucial wickets and some sharp work in the field! 🤌
Here’s how the opening session unfolded in Wellington.
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/rzO4tNJMO6
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 19, 2026
मजबूत स्थिति में है टीम इंडिया
वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत मिली है. भारत ने लंच से पहले ही न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. सबसे पहले टॉम लाथम को जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शून्य पर आउट किया. डेवॉन कॉन्वे 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार हुए. रचिन रवींद्र 15, डेरिल मिचेल 1 रन पर आउट हुए. इस तरह कीवी टीम ने 52 के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए.
ये भी पढ़ें: IND VS NZ: जस्सी जैसा कोई नहीं! पहले ही ओवर में भारत को दिलाई पहली सफलता, कैप्टन टॉम लाथम को खोलने ही नहीं दिया खाता
ऋषभ पंत कहते रहे… फिर भी शुभमन गिल ने नहीं लिया DRS, फिर हुआ कुछ ऐसा, पछलता रही होगी टीम इंडिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,