खबर शहर , Agra News: रोलर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 4 अक्तूबर को – INA

आगरा। ताजनगरी में स्केटिंग प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन आगरा की ओर से 4 अक्तूबर को सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में प्रथम जिला रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव गगन मदान ने बताया कि प्रतियोगिता के फॉर्म शहर के विभिन्न स्कूलों में भेजे जा चुके हैं। खिलाड़ी सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के स्केटिंग रिंग या दयालबाग स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी से भी फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि नारंग ने बताया कि चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।



Credit By Amar Ujala

Back to top button