खबर शहर , Agra News: सत्य की बुनियाद पर टिका है मोक्ष का महल – INA

बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह तथा नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैतपुर में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन रविवार को उत्तम सत्य धर्म का उत्सव मनाया गया। अभिषेक पूजन और शांतिधारा के बाद हुए विधान में प्रवचन करते हुए आचार्य रोहित शास्त्री एवं प्रभात शास्त्री ने कहा कि सत्य की बुनियाद पर मोक्ष का महल टिका होता है। झूठ की नींव पर तैयार होने वाले महल को ढहने में देर नहीं लगती है। जब इंसान अपने भीतर के क्रोध, मान, माया और लोभ पर नियंत्रण पा लेता है, तो उसके जीवन में सहज ही उत्तम सत्य धर्म का अवतरण हो जाता है। इस दौरान बाह में अखिल जैन, मनीष जैन, अमित जैन, नवीन जैन, वहीं जैतपुर में राहुल जैन, प्रिंस जैन, रिषभ जैन, रेखा, सुनीता, खुशी आदि रहे।