खबर शहर , Agra News: ठेल लगाने के विवाद में टूट पड़े तीन युवक, दुकानदार को पीटा; दांत से चबा लिया कान – INA

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में ठेल लगाने के विवाद में कपड़े की ठेल लगाने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। दांत से कान काट लिया। शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जीशान निवासी मेवाती गली ने बताया कि वह राम नगर पुलिया पर कपड़े की ठेल लगाता है। 16 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे बगल में ठेल लगाने वाले कामरान, ताहिर और सद्दाम ने व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में झगड़ा किया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
तीनों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। इसी दौरान कामरान ने दांत से उसका कान काट लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि रामनगर पर ठेल नहीं लगाने देंगे और दोबारा दुकान लगाने पर जान से मार देंगे। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच करके . की कार्रवाई की जाएगी।