UP News: BIS का बड़ा एक्शन, मेरठ में 15 लाख के 1795 गैस स्टोव-प्रेशर कुकर जब्त – INA

उपभोक्ताओं को मानक के हिसाब से प्रोडक्ट मुहैया कराने के मकसद से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने मेरठ के दौराला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. BIS के गाजियाबाद शाखा कार्यालय की टीम ने गुलहेड़ा चौहान गांव में एक इकाई पर छापा मारा. यहां से करीब 1,795 गैस स्टोव, प्रेशर कुकर और कुकिंग यूटेंसिल जब्त किए. इनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है.

ये एक्शन BIS को मिली सूचना के आधार पर थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में हुआ. तलाशी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में ऐसे प्रोडक्ट मिले, जिनका निर्माण किया जा रहा था. अधिकारियों के मुताबिक, मौके से बरामद सामग्री कब्जे में ले ली गई है. आगे की जांच और कार्रवाई के लिए इन्हें सुरक्षित रखा गया है.

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

BIS की कार्रवाई में करीब 700 घरेलू गैस स्टोव की बॉडी, 270 तैयार गैस स्टोव, 25 घरेलू प्रेशर कुकर और करीब 800 कढ़ाई-ढोंगा सेट जब्त किए. जांच के दौरान ये बात सामने आई कि परिसर में लगातार इन प्रोडक्ट का निर्माण किया जा रहा था. BIS का कहना है कि संबंधित प्रोडक्ट प्रमाणन व्यवस्था के दायरे में आते हैं. ऐसे उत्पादों के निर्माण-बिक्री के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है, जहां जरूरी हो आईएसआई मार्क का इस्तेमाल करना होता है.

Bis Seizes Gas Stove Pressure Cooker Daurala

बिना लाइसेंस निर्माण का आरोप

BIS का कहना है अगर जरूरी प्रमाणन के दायरे में आने वाले प्रोडक्ट का निर्माण बिना वैध BIS लाइसेंस के होता है तो यह BIS अधिनियम-2016 और संबंधित क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर का उल्लंघन है. जब्त सामग्री के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि एक्शन लेने वाली टीम का नेतृत्व वैज्ञानिक-सी एवं उप निदेशक प्रशान्त यादव और वैज्ञानिक-बी एवं सहायक निदेशक राज कुमार ने किया. इस टीम में गाजियाबाद शाखा कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।

उपभोक्ताओं से BIS की अपील

BIS गाजियाबाद शाखा की वरिष्ठ निदेशक जी भवानी ने कहा, जरूरी प्रमाणन वाले प्रोडक्ट का बिना वैध BIS लाइसेंस निर्माण गंभीर उल्लंघन है. संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. BIS की अपील है कि गैस स्टोव, प्रेशर कुकर और अन्य उत्पाद खरीदते समय आईएसआई मार्क और बीआईएस लाइसेंस की वैधता जरूर चेक करें. इसके दुरुपयोग की शिकायत BIS CARE App, संबंधित ई-मेल या BIS गाजियाबाद शाखा कार्यालय में की जा सकती है. शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

BIS का बड़ा एक्शन, मेरठ में 15 लाख के 1795 गैस स्टोव-प्रेशर कुकर जब्त


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button