आगरा में गलत तरीके से चालान की शिकायतें करने आए दिन लोग संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय आते हैं। इनमें अधिकतर सीसीटीवी कैमरों से होने वाले चालान होते हैं। इन चालानों पर फोटो साफ नहीं आता है, सिर्फ वाहन का नंबर नजर आता है।
कई बार तो दोपहिया वाहन की नंबर प्लेट का फोटो होता है और चालान सीट बेल्ट न लगाने का होता है। ऐसे चालानों को लेकर लेकर वाहन स्वामी इधर से उधर भटकते रहते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
संभागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के साथ स्मार्ट सिटी के कैमरों से भी वाहनों के चालान होते हैं। अब कैमरों के चालान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजपाल यादव का कहना है कि गलत चालान होने का मामला आरटीओ अधिकारियों के सामने उठाया था लेकिन समाधान नहीं हुआ। आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह ने बताया कि 15 साल पुराने वाहन और बीमा होने वाले चालान आरटीओ के स्तर से देखे जाते हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट के चालान यातायात पुलिस करती है। फोटो की क्वालिटी में सुधार के लिए विचार किया जा रहा है।
केस-1
– गैलाना रोड खंदारी निवासी आकाश कुमार 30 नवंबर को अपनी मम्मी के साथ एक्टिवा से भगवान टॉकीज जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगाया था। इसके बाद भी उनका बिना हेलमेट का चालान कट गया। उनके मोबाइल पर मैसेज आया। चालान पर लगे फोटो में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है।
केस-2
– शुभम नगर दयालबाग निवासी अनीता अपने बच्चों को लेकर रोज स्कूल जाती हैं। विवि कैंपस खंदारी के पास उनका बिना हेलमेट का चालान हुआ है। उनका कहना है कि बिना हेलमेट के स्कूटी नहीं चलाती है फिर भी चालान कट गया। अब 1000 रुपये जमा करने का मैसेज आया है।

AAP छोड़ने वाले सांसदों का डायरेक्ट ग्राउंड कनेक्ट नहीं:पंजाब में BJP नैरेटिव बिल्डिंग, सोशल-बिजनेस नेटवर्क यूज करेगी; AAP कैसे कर रही डैमेज कंट्रोल?- INA NEWS
5 minutes ago
ट्रम्प बोले- ईरान के पास बहुत कम वक्त बचा है:3 दिन में सीजफायर की शर्त नहीं मानी तो तेल पाइपलाइन ब्लास्ट हो जाएंगी- INA NEWS
23 minutes ago
World News: ‘पीडोफाइल, बलात्कारी और गद्दार’: ट्रम्प डिनर गनमैन ने अपने घोषणापत्र में क्या लिखा – INA NEWS
28 minutes ago
Sport : दिल्ली कैपिटल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड में इसका पलड़ा है भारी #INA
46 minutes ago
यूपी-राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C पार:अकोला में सबसे ज्यादा 46.9°C; बिहार में स्कूल स्टाफ की मौत, देहरादून में स्कूल बंद- INA NEWS
55 minutes ago
World News: विमान दुर्घटना में अमेरिकी राज्य विधायक की मौत (वीडियो) – INA NEWS