खबर शहर , पति को चाहिए बुलेट: शादी के एक साल बाद विवाहिता पर टूटा कहर, जिंदा जलाने की कोशिश; दर्ज हुई FIR – INA

बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 8 महीने पहले बरेली में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नई बस्ती, बिजौली बाह निवासी बबली की शादी 9 मार्च, 2019 को सिकंदरा निवासी राहुल किशोर से हुई थी। बबली ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली बुलेट बाइक की मांग कर रहे हैं। 7 फरवरी, 2020 को उसे बेरहमी से पीटा गया था। तब वो गर्भवती थी। पति मायके में छोड़ गया। 1 नवंबर, 2023 को पति राहुल किशोर बेटे सार्थक के साथ उसे फरीदाबाद ले गया। वहां 5 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भाई मोनू पति को समझाने के लिए फरीदाबाद आया तो उसको पीट दिया। वह मायके लौट आई। बाद में ससुराली बरेली में रहने लगे। वह 3 सितंबर, 2025 को वहां गई थी। तब भी ससुराली उत्पीड़न करने लगे। बाल पकड़ कर मोबिल ऑयल उड़ेल दिया। उसे जलाने जा रहे थे, तभी घर के दरवाजे पर कोई आ गया। इस वजह से पीड़िता बच सकी। वह बेटे सार्थक के साथ मायके आ गई। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने पति सहित 10 ससुरालियों पर आरोप लागए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News