खबर शहर , कलंकित हुई ममता: कूड़े के ढेर में मिले पाॅलिथिन में बंद दो भ्रूण, नोच रहे थे कुत्ते; जांच में जुटी पुलिस – INA

आगरा के अछनेरा कस्बा स्थित चूड़ी वाली गली में इंसानियत और ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया। आबादी वाले क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो भ्रूणों को पॉलीथिन मे बंद कर कूड़ा स्थल पर फेंक दिया। पॉलीथिन मे बंद लावारिस पड़े भ्रूणों को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। क्षेत्रीय निवासी आशुतोष बंसल ने जब कुत्तों को भ्रूण नोचते देखा तो इसकी सूचना अछनेरा नगर पालिका के चेयरमेन को दी।