Tach – ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, Xiaomi और Motorola के इन मॉडल पर मिल रहे ऑफर

फेस्टिव सीजन में नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon और Flipkart पर 55 इंच वाले QLED टीवी पर मिल रहे ऑफर्स देख सकते हैं. सैमसंग, शाओमी, TCL, Acerpure और Motorola जैसे ब्रांड के टीवी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं. इन टीवी में 4K रेजोलूशन, स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म और बेहतर ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं.
कुछ मॉडल में गेमिंग के लिए 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है. इनकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है.
Samsung 55-inch Neo QLED 4K Vision AI TV: ₹67,990
MRP: ₹99,900
Samsung के इस 55 इंच टीवी में Quantum Mini LED टेक्नोलॉजी और NQ4 AI प्रोसेसर दिया गया है. यह 4K अपस्केलिंग और HDR सपोर्ट करता है. इसमें Samsung का स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म, Vision AI Companion, Alexa और Google Assistant का सपोर्ट मिलता है. यूजर्स को Samsung TV Plus के जरिए 150 से ज्यादा फ्री चैनल भी मिलते हैं.
ऑडियो के लिए इसमें 20W स्पीकर दिए गए हैं, जो Object Tracking Sound Lite और Q-Symphony सपोर्ट करते हैं.
Xiaomi 55-inch Smartchoice FX Pro QLED TV: ₹35,499
MRP: ₹62,999
Xiaomi का यह QLED टीवी उन लोगों के लिए विकल्प है, जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं. इसमें 4K रेजोल्यूशन, HDR10+ और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. Fire TV प्लेटफॉर्म की मदद से कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
टीवी में 34W स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Audio और DTS-X सपोर्ट करते हैं. साथ ही, Alexa वॉयस रिमोट, 32GB स्टोरेज और 120Hz Game Booster भी मिलता है.
TCL 55-inch QD-Mini LED Google TV: ₹54,990
लिस्टेड MRP: ₹89,990
TCL के इस मॉडल में 4K रेजोल्यूशन के साथ QD-Mini LED डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz DLG सपोर्ट मिलता है, जो गेमिंग के लिए उपयोगी हो सकता है.
यह Google TV पर चलता है और इसमें 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और 34W Dolby Atmos-सपोर्ट वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है.
Acerpure Nitro 55-inch QLED TV: ₹37,999
Acerpure Nitro टीवी में 4K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. यह Dolby Vision और HDR10 सपोर्ट करता है. बेहतर साउंड के लिए 50W का Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम दिया गया है.
इसमें Google TV के साथ HDMI 2.1, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो गेमिंग कंसोल इस्तेमाल करने वालों के लिए काम के हो सकते हैं.
Motorola 55-inch QLED Google TV: ₹31,999
लिस्ट में Motorola का यह टीवी सबसे कम कीमत वाला विकल्प है. इसमें 4K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है. ऑडियो के लिए 50W Dolby Atmos सिस्टम दिया गया है.
यह Google TV पर चलता है और इसमें Google Gemini, Chromecast और 32GB स्टोरेज भी मिलता है.
कौन-सा टीवी खरीदना बेहतर रहेगा?
अगर आपका बजट 35,000 रुपये से कम है, तो Motorola और Xiaomi के मॉडल देख सकते हैं. गेमिंग के लिए Acerpure Nitro और TCL के टीवी में ज्यादा रिफ्रेश रेट और गेमिंग फीचर्स मिलते हैं. वहीं, Samsung का मॉडल Quantum Mini LED टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स के साथ आता है.
ध्यान दें कि यहां दी गई कीमतें सेल के दौरान बताई गई लिस्टिंग पर आधारित हैं. खरीदारी से पहले Amazon या Flipkart पर मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर, वारंटी और उपलब्धता जरूर चेक करें.
Source link