खबर शहर , ‘निधि तुम बहुत अच्छी हो’: सल्फास खाकर फंदे पर लटका सिपाही, इसलिए दी जान; सुसाइड नोट ने खोले चाैंकाने वाले राज – INA

भगवानजी आप मुझे रोज रात सपने में आकर अपने पास बुलाते थे। आपका शिष्य आपकी इच्छा से आपके पास आ रहा है। मुझे अपने चरणों में जगह दीजिएगा। मम्मी-पापा आप दोनों की सेवा का कर्ज बाकी रह गया है। अगले जन्म में मैं अपना फर्ज पूरा करूंगा…सुसाइड नोट में ऐसी भावनात्मक बातें लिखकर सिपाही अनुज पवार ने जान दे दी। उसने अचानक ऐसा कदम कैसे उठा लिया, यह सवाल अधिकारियों से लेकर सहकर्मियों और परिजन को सभी को चिंतित किए है।


हर वक्त मुस्कुराते रहने वाले अनुज के मन में ऐसी कौन सी उथल-पुथल चल रही थी। यह किसी को समझ में नहीं आ रही। पिता सुभाष पवार और भाई जैसे ही पोस्टमार्टम गृह पहुंचे तो साथी पुलिसकर्मियों ने उनसे अनुज के इस कदम के बारे में पूछा। सवाल सुनकर पिता बोले मेरा बेटा तो हंसते हुए घर से ड्यूटी के लिए आया था। शुक्रवार रात देर तक सभी से बात हुई। किसी को नहीं लगा कि उसके मन में कुछ गलत चल रहा है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button