खबर शहर , राज चौहान हत्याकांड: पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया डीके, मुखबिर की सटीक सूचना पर दबोचा – INA

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में 23 जनवरी को हुए चर्चित राज चौहान हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी दीपक कुमार उर्फ डीके को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राज चौहान हत्याकांड में वांछित आरोपी दीपक कुमार उर्फ डीके निवासी कृष्णा बाग कॉलोनी, टेढ़ी बगिया, प्रयागराज में छुपा हुआ है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रयागराज के केपी लॉज के सामने कचहरी रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से भागा हुआ था। उस पर हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button