यूपी – UP: 16 मिनट और 16 रुपये में कपड़े, कानपुर में मार्ट में ऑफर, भीड़ का हंगामा, पुलिस ने पटकी लाठियां; मची भगदड़ – INA


16 मिनट तक 16 रुपये में कपड़े। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हो रहे कपड़ा व्यापारी रईस आलम के इस ऑफर का लाभलेने के लिए शनिवार रात कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में इस कदर भीड़ उमड़ी कि हालात बेकाबू हो गए। ऑफर खत्म होने के बाद लोग हंगामा करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकी तो भगदड़ मच गई। कुछ लोग चुटहिल भी हुए।
बांसमंडी चौकी प्रभारी गणेश सिंह की तहरीर पर कपड़ा व्यापारी तीन सगे भाई रईस आलम, मो. आलम और सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रईस और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।