खबर शहर , UP: पंचायत सहायकों की हड़ताल से गांवों में काम ठप, सचिवालयों पर लटके ताले; प्रमाण पत्र-पेंशन सेवाएं बंद – INA

बायोमेट्रिक हाजिरी, मानदेय वृद्धि सहित 14 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलित पंचायत सहायकों के कार्य बहिष्कार से ग्राम सचिवालयों पर ताले लटक गए हैं। आय, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर पेंशन आवेदन तक बंद हैं। इससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिले में 690 ग्राम पंचायतों में सचिवालय बने हुए हैं, जिन्हें डिजिटल बनाया जा रहा है। इसकी अहम कड़ी माने जाने वाले पंचायत सहायकों के आंदोलन की राह पकड़ने से ग्रामीण इलाकों में कामकाज दो दिन से ठप पड़ा है। अल्प मानदेय और संसाधनों के अभाव में काम कर रहे सहायक अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण और स्पष्ट सेवा नियमावली लागू करने जैसी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ने सोमवार को विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से निदेशक, पंचायती राज के नाम ज्ञापन सौंपा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ठप पड़े काम, ग्रामीण हो रहे परेशान

Table of Contents

Table of Contents

पंचायत सहायकों के कार्य बहिष्कार और असंतोष का सीधा असर ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन पर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गांवों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और विभिन्न पेंशन योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन जैसे महत्वपूर्ण काम अटक गए हैं। प्रदेश मंत्री शिवानी गिरी का कहना है कि वे विभागीय योजनाओं का सारा बोझ उठाते हैं, इसके बावजूद उनके भविष्य की कोई सुरक्षा नहीं है। इस संबंध में पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि सहायकों की मांगो के संबंध में शासन स्तर पर अवगत करा दिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सहायकों की प्रमुख मांगें:

Table of Contents

Table of Contents

– वर्तमान 6000 प्रतिमाह के अल्प मानदेय को बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष 30,000 किया जाए या न्यूनतम कुशल मजदूरी लागू हो।

Table of Contents

Table of Contents

– अनुबंध आधारित व्यवस्था समाप्त कर पंचायत सहायकों की स्थायी और स्पष्ट सेवा नियमावली बनाई जाए।

Table of Contents

Table of Contents

– ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्तियों में पंचायत सहायकों को 50% क्षैतिज आरक्षण मिले।

Table of Contents

Table of Contents

– विवाहोपरांत महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण/समायोजन हेतु स्पष्ट नीति बने।

Table of Contents

Table of Contents

– इंटरनेट, प्रिंटिंग, स्टेशनरी का प्रतिमाह अलग बजट और विभागीय मोबाइल व आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाएं।

Table of Contents

Table of Contents

– पंचायत सहायकों से लिए जा रहे गैर-विभागीय कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button