खबर शहर , UP: इंजीनियर को समझाना पड़ा भारी, प्रोफेसर जीजा को चाकू लेकर दौड़ाया; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस – INA

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर ने अपने इंजीनियर साले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि इंजीनियर ने चाकू लेकर उन्हें दौड़ा लिया और हमला करने की कोशिश की।


अरविंदपुरम निवासी प्रो. विश्वकांत गुप्ता ने बताया कि उनका साला अमित गुप्ता गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद से अपनी मां और दिव्यांग भाई की देखभाल नहीं कर रहा है। दोनों पिछले कई वर्षों से उनके या उनकी साली के घर रह रहे हैं। 6 जून को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने भांजे अमन गुप्ता के साथ अमित के घर उसे समझाने पहुंचे।

इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अमित ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर वह और उग्र हो गया। चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद थाना सिकंदरा पहुंचकर शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button