खबर शहर , UP: तीन एसीपी के तबादले, सुकन्या शर्मा बागपत तो मयंक तिवारी भेजे गए नोएडा; आगरा कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल – INA

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में प्रशासनिक सुधारों का दौर जारी है। इसी क्रम में आगरा कमिश्नरेट में तीन सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का तबादला किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न जिलों में पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Table of Contents

हाल ही में जारी तबादला सूची के अनुसार, एसीपी सुकन्या शर्मा को बागपत स्थानांतरित किया गया है। वहीं, एसीपी मयंक तिवारी को नोएडा भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, एसीपी शेषमणि उपाध्याय को स्टाफ ऑफिसर वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button